झुंझुनू रांची में नेशनल फुटबॉल खेलकर लौटी गरिमा मीणा का कैरू गांव में हुआ अभिनंदन

झुंझुनू राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने पैतृक गांव कैरू लौटी प्रतिभावान खिलाड़ी गरिमा मीणा का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गरिमा, कैरू के स्वतंत्रता सैनानी रामलाल सुंडा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं और उन्होंने 18 से 22 दिसंबर 2025 तक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक छोटूराम ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता से पहले गरिमा पांच बार राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में गरिमा मीणा और उनके कोच छोटूराम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में ओमप्रकाश कैरू, विजेंद्र लुणायच, ओमप्रकाश रूंगटा, कैप्टेन महेश सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर गरिमा को नकद पुरस्कार और खेल संबंधी उपहार भेंट किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा मीणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
सिर्फ 13 वर्ष की आयु में कक्षा 11 की छात्रा गरिमा ने वर्ष 2023 से अब तक ढाई साल में यह उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक दिन भारत की महिला फुटबॉल टीम में शामिल होकर देश का नाम रोशन करना है।
लक्ष्मणगढ़ पिंजरापोल गौ सेवा समिति में सुशील जोशी सचिव नियुक्त।

लक्ष्मणगढ़। पिंजरापोल गौ सेवा समिति के सचिव पद पर सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक सुशील जोशी को नियुक्त किया गया है। यह निर्णय कलकत्ता कमेटी की ओर से लिया गया, जिसके पश्चात स्थानीय बैठक में नवनियुक्त सचिव को विधिवत कार्यभार सौंपा गया तथा उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गौशाला की गायों को अधिक से अधिक हरा चारा उपलब्ध कराया जाएगा तथा समिति की मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सचिव द्वारा किए गए कार्यों के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया। साथ ही नंदी सेवा, गौ सेवा तथा संचालित विभिन्न प्रकल्पों को और सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में नंदीशाला अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, पिंजरापोल उपाध्यक्ष पवन बुटोलिया, मंत्री प्रमोद मंगलूनेवाला, संदीप पंसारी, आत्माराम मिश्रा सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
सीकर एडुब्रेन ग्लोबल एकेडमी में ‘एडु स्पार्क क्रिसमस फूड फेस्ट’ का रंगारंग आयोजन

सीकर एडुब्रेन ग्लोबल एकेडमी में ‘एडु स्पार्क क्रिसमस फूड फेस्ट’ का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
फूड फेस्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने हाथों से व्यंजन तैयार करने के माध्यम से आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता विकसित करना था। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने पाव भाजी, बर्गर, वाइ-वाइ चाट, भेल पूरी, सैंडविच, पास्ता, केक, फ्रूट चाट आदि स्वादिष्ट व्यंजन अपने हाथों से तैयार किए। इन व्यंजनों की खूबसूरत प्रस्तुति ने अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद संस्था प्रबंधक भानु प्रकाश पारीक, राजेंद्र पारीक, राजेश पारीक, प्राचार्या कोमल शर्मा एवं मैनेजर विजय पचार ने फीता काटकर फूड फेस्ट का उद्घाटन किया।
अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों और विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में टीमवर्क और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीकर सभी वर्गों के हितेषी और आदर्श थे महाराजा सूरजमल

सीकर में सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ बोले – खेल जीवन का आधार

सीकर, जिले के खेल स्टेडियम में गुरुवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, विधायक गोरधन वर्मा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, एडीएम रतनलाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी हुए ऑनलाइन जुड़े
समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन खिलाड़ियों से संवाद किया और कहा कि “खेल जीवन का आधार है”। उन्होंने देशभर के युवाओं से खेलों में आगे बढ़कर नाम कमाने का आह्वान किया।
राठौड़ बोले – खेल से मिलती है ऊर्जा और आत्मविश्वास
राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, सहनशीलता और ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांसद खेल प्रतियोगिता जैसे आयोजन देश में खेल संस्कार को मजबूत कर रहे हैं।
उन्होंने कबड्डी मैदान में मैट लगाने के लिए सांसद कोटे से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
अटल जी के नाम पर हो स्टेडियम : सुमेधानंद
पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि जिला खेल स्टेडियम का नाम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन 25 दिसंबर को सफलतापूर्वक हुआ।
विजेताओं को मिला सम्मान
कबड्डी व वॉलीबॉल की विजेता टीमों को 15 हजार, उपविजेता को 11 हजार, जबकि रस्साकसी की विजेता टीम को 5100 व उपविजेता को 3100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, रमेश जलधारी, करण सिंह, तेजप्रकाश सैनी, जितेंद्र सिंह कारंगा, ओमसिंह, प्रभुसिंह, श्रीहरि बियाणी, अनिता शर्मा, स्वदेश शर्मा, इंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, गुलाब धींवा, डॉ. बीएल रणवां, खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा, कबड्डी कौच रतनसिंह, वॉलीबॉल कोच मो. अकरम पठान, राकेश नेहरा, शोभसिंह अनोखू, नीलम मिश्रा, जयदीप सिंह, सुरेश सैनी, जितेंद्र खीचड़, गजेंद्र चारण, सजन सैनी, भजनलाल रोलण, भजनलाल टेलर, भंवरी खोखर, नरेंद्र कौशिक, मनोहरलाल सैनी, नरेंद्र कौशिक, कविता चौधरी, कुमकुम माथुर, सुशील तोदी, अनुराधा, महावीर सैन, दिनेश भादवासी आदि मौजूद थे मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि भाजपा नेतृत्व और प्रशासन ने जिले में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में नई शुरुआत की है।
सीकर कोरियन मार्शल आर्ट में सीकर के खिलाड़ी लक्ष्य चौधरी ने जीता ब्लैक बेल्ट

सीकर। प्रगति ताइक्वांडो अकादमी के होनहार खिलाड़ी लक्ष्य चौधरी ने कोरियन मार्शल आर्ट ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ब्लैक बेल्ट डिग्री प्राप्त कर सीकर का नाम रोशन किया है। यह डिग्री साउथ कोरिया की मान्यता प्राप्त प्रणाली के अंतर्गत हासिल की गई।
इस उपलब्धि पर प्रगति ताइक्वांडो अकादमी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां लक्ष्य चौधरी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अकादमी के कोच विजय सिंह ने बताया कि लक्ष्य पिछले एक वर्ष से अधिक समय से नियमित रूप से ताइक्वांडो का अभ्यास कर रहा है और उसकी मेहनत व अनुशासन के चलते यह सफलता मिली है।
समारोह में संस्था प्रधान मुरारी लाल शर्मा ने लक्ष्य को माला पहनाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल प्रेमी श्याम सुंदर एवं प्रदीप जी निराणिया भी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया।लक्ष्य की इस उपलब्धि से अकादमी सहित जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है।








