[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सीकर अनूप श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न संस्थानों में भेंट की सामग्री

अनूप श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न संस्थानों में भेंट की सामग्री

 

सीकर। स्वर्गीय अनूप श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र आशीष श्रीवास्तव और अक्षय श्रीवास्तव (सांख्यिकी सहायक) ने शहर के विभिन्न धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों में उपयोगी सामग्री भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सबसे पहले बजाज रोड स्थित राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में विद्यालय के प्रिंसिपल निर्मल आर्य को तीन सीटर कुर्सी भेंट की गई, इसके बाद नवज्योति स्कूल के पास राधाकिशनपुरा स्थित मुक्ति धाम में व्यवस्थापक महावीर को भी तीन सीटर कुर्सी भेंट की गई।

 


इसके पश्चात राधाकिशनपुरा स्थित श्री बूढ़ा धाम बालाजी मंदिर में पंडित शंकरलाल को मंदिर में उपयोग के लिए स्पीकर के दो सेट भेंट किए गए, वहीं वंदे मातरम चौक के पास स्थित साईं बाबा मंदिर में पुजारी विमल को भी तीन सीटर कुर्सी भेंट की गई।
इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव और अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पिता हमेशा समाजसेवा और सहयोग की भावना में विश्वास रखते थे। उनकी स्मृति में समाज के काम आने वाले ऐसे कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने परिजनों की स्मृति में समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को सहायता मिल सके और समाज में सेवा की भावना मजबूत हो।
परिवारजनों ने स्वर्गीय अनूप श्रीवास्तव को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें