[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के कार्ड का विमोचन, 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होगी आयोजित

बदलता भरतखण्ड
अभिनव जोशी
सीकर। माहेश्वरी समाज न्यास, सीकर के तत्वावधान में आगामी 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर कार्यक्रम के कार्ड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक सुरेश मालपानी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन माहेश्वरी भवन (मार हॉल), सीकर में किया जाएगा। कथा का वाचन   राघव ऋषि  महाराज (काशी वाले) द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
कथा आयोजन की शुरुआत 1 अक्टूबर को मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा प्रातः 8:15 बजे सत्संग भवन से माहेश्वरी भवन तक निकाली जाएगी। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रद्धालुओं को श्रवण कराया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
आयोजन को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी समाज प्रचार, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी युवा मंच सहित विभिन्न समितियों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं कार्ड विमोचन के अवसर पर समाज के अध्यक्ष पन्नालाल सारड़ा, सचिव गिरीश सोमानी, कोषाध्यक्ष अरुण मंत्री, मनोज जाखेटिया, अनिल काबरा, दिनेश काबरा, मनोज सोडाणी, शरद मूंदड़ा, वीरेंद्र सारड़ा, सुनील काबरा, अनिरुद्ध बियानी, अमित काबरा, रमेश मालपानी, लता सोमानी, गरिमा सारड़ा, उमा बियानी, नबिता बियानी, मंच अध्यक्ष आदित्य होलानी, सचिव सौरभ बियानी, सह संगठन मंत्री विष्णु काबरा सहित पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें