सीकर सीकर जिला पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 1,49,150 रुपयों की नकद राशि व ताश की गड्डियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस थाना कोतवाली सीकर की विशेष टीम ने की। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज एच.जी.आर. सुहासा और पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध जुआ-सट्टा विरोधी अभियान के तहत किया गया। पुलिस कार्रवाई का थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह और पुलिस उप अधीक्षक संदीप सिंह की निगरानी में की।

मारूति मार्केट से मिली सूचना, पुलिस ने की दबिश
थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 18 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुरजपोल गेट के पास मारूति मार्केट की दूसरी मंजिल स्थित एक खाली दुकान पर कुछ लोग ताश की पत्तियों से रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी रखी और जब पुख्ता जानकारी मिली कि वहां बड़ी रकम दांव पर लगी हुई है, तो वारंट लेकर टीम ने मौके पर दबिश दी।
दबिश के दौरान मौके से सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से ₹1,49,150 की नगदी जब्त की गई। जुआरियों को थाना कोतवाली लाया गया और उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई।
गिरफ्तार आरोपी

- मोहम्मद आसीफ पुत्र मोहम्मद रफीक, उम्र 52 वर्ष, निवासी मोहल्ला कारीगरान वार्ड 22, सीकर।
- रमेश कुमार अग्रवाल पुत्र रत्तनलाल अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी रामपुरा रोड दुर्गा कॉलोनी वार्ड 29, सीकर।
- मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद मकबुल, उम्र 19 वर्ष, निवासी बिसम्मिला कॉलोनी वार्ड 23, सीकर।
- मोहम्मद अनवर पुत्र भाऊ खां, उम्र 50 वर्ष, निवासी सबलपुरा पावर हाउस के पास वार्ड 4, सीकर।
- सुनिल अग्रवाल पुत्र महेश अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी राधाकिशनपुरा वार्ड 53, सीकर।
- पवन सोनी पुत्र नोरंगलाल सोनी, उम्र 40 वर्ष, निवासी धर्माणा बगीची रामपुरा रोड, सीकर।
- रुस्तम खान तगाला पुत्र सरवर अली, उम्र 42 वर्ष, निवासी महादेव कॉलोनी नेहरू पार्क के पीछे, सीकर।
पुलिस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम ने विशेष भूमिका निभाई। टीम में निरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक ललीता, प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल नीलम, कांस्टेबल दिनेश, दलीप, आशीष, कुसुम और देवेंद्र शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर जुआ खेलने वाले आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की।
पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि इससे पहले सालासर स्टैंड क्षेत्र में भी इसी तरह की बड़ी कार्रवाई की गई थी। उसके बाद से जुआरियों ने अपना ठिकाना बदलकर मारूति मार्केट में नया अड्डा बना लिया था। गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने लगातार उन पर नजर रखी और तय समय पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस का सख्त रुख जारी
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जुआ-सट्टा सामाजिक व आर्थिक अपराध है, जो समाज में बुरे परिणाम छोड़ता है। इस तरह की गतिविधियों से आमजन को आर्थिक नुकसान और अपराध प्रसार का खतरा रहता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कामों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण नूनावत ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अपराधियों में भय पैदा करना आवश्यक है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे अवैध कार्यों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें






