महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय गोकुल पूरा सीकर में आज पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया ।उल्लेखनीय है कि प्रभा खेतान फ़ाउंडेशन और अभिव्यक्ति कला प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से सीकर ज़िले की सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय स्थापना का एक विशेष प्रोजेक्ट चल रहा है जिसमें आज महात्मा गांधी स्कूल गोकुलपूरा मे भी विधिवत शुभारंभ किया गया । संस्थान के सचिव डॉक्टर नेकी राम आर्य ने बताया कि लगभग 5, लाख रुपया की लागत से ये विद्यालय पुस्तकालय बनाया गया है इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षक ,प्राचार्य और गाँव के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे । डॉ नेकी राम आर्य ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हर ज़रूरतमंद बच्चा काग़ज़ और क़लम के बल पर समाज और अपने करियर में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना सकता है अतः जीवन में पुस्तकालय का महत्व है और पुस्तकालय विद्यालय की आत्मा होता है इस अवसर पर हरफूल सिंह खीचड़ एवं प्रधान मनभरी देवी सहित गाँव के गणमान्य जन एवं शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे






