[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,


Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 

सीकर शेखावाटी फाउंडेशन सीकर का शपथ ग्रहण समारोह कल

सीकर शेखावाटी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध शेखावाटी फाउंडेशन की सीकर शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल जयपुर रोड स्थित लोहिया रिसोर्ट पर आयोजित किया जाएगा।

प्रदेशमहामंत्री राकेश कुमार लाटा एवं जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद सोनी ने बताया कि इस मोके पर  में झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री ,प्रेमसिंह बाजोर विशिष्ट अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड, गोविंद सिंह डोटासरा विद्यायक प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस,हाकम अली विद्यायक फतेहपुर ,वीरेंद्र सिंह विद्यायक दातारामगढ़ गोवर्धन वर्मा विधायक,सुभाष मील विधायक,राजेन्द्र पारीक पूर्व मंत्री एवं  विधायक, सुमेधानंद सरस्वती पूर्व-सांसद,हरिराम रणवा पूर्व यूआईटी चेयरमैन,मनोज बाटड़ जिला अध्यक्ष भाजपा, रतनलाल जलधारी पूर्व विधायक,गजानंद कुमावत श्रवण चोधरी,सुनीता गिठाला जिला अध्यक्ष कांग्रेस होगे। यह समारोह संस्था के स्थानीय संगठन को नई दिशा व गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल राष्ट्रीय महामंत्री गजानंद शर्मा , मुख्य संयोजक पशुपति शर्मा,संयोजक हरिशंकर शर्मा, राष्ट्रीय पदाधिकारी गिरधारी लाल पारीक , जाकिर भाटी प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार लाटा, कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल जिला महामंत्री डॉ. महावीर सिंह हुड्डा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक सुनील अग्रवाल व अमन कामदार होंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें