सीकर शेखावाटी अब तक न्यूज चैनल की ओर से सायशा मोटर्स अवॉर्ड नाईट का भव्य आयोजन केसरी रिसॉर्ट में किया गया। अवॉर्ड नाईट की शुरूआत देशभक्ति गानों के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा।
सबसे पहले देश के वीर सपूतों को याद करते हुए शहीद वीरांगनाओं का अतिथियों ने सम्मान किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने शेखावाटी अब तक चैनल की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान की पहल को काफी सराहा। उन्होने शहीदों को नमन करते हुए याद किया और वीरांगनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि आज देश के वीर सपूतों की शहादत की बदौलत ही हम घरों में सुरक्षित है, देश की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होने शहीद परिवारों का आभार जताया। अवॉर्ड नाईट में बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल, एक्टर जावेद खान आकर्षण का केन्द्र रहे। उन्होने युवाओं से खूब मेहनत कर अपने और परिवार के सपनों को पूरा करने की बात कही।
अवॉर्ड नाईट में रोमिल निगम, नेहा माहेश्वरी और उनकी टीम ने गानों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल हो सुरमय बना दिया। वहीं राजस्थानी नृत्य कलाकार मीनाक्षी ने राजस्थानी फॉक डान्स की अद्भुत प्रस्तुती दी।
अवॉर्ड नाईट को पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, निजी शिक्षण संस्थान संघ के अध्यक्ष और शेखावाटी एज्युकेशन ग्रुप लोसल के निदेशक बीएल रणवां, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार जोषी, विद्युत विभाग अजमेर के एक्सईएन वीपी शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेश सैनी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुल खीचड़, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद अशोक चौधरी, वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक राजवीर सिंह शेखावत, जेईएन मुकेश कुमावत ने सम्बोधित किया।
अवॉर्ड नाईट में पावरफुल वुमेंस कैटेगिरी, लाईफ टाईम अचीवमेंट, लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड इन एज्युकेशन, लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड इन हैल्थ, बिजनेस वुमेन एण्ड बिजनेस मैन अवॉर्ड, सोशल वर्क, एंटरटेनमेंट में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का शेखावाटी अब तक चैनल के सम्पादक इकबाल अली खान, मार्केटिंग हेड माजिद खान, एडिटर अंकित यादव, वीडियो जर्नलिस्ट अलताफ खान, सुभाष मीणा, महेन्द्र कुमार, एंकर हिमांषी मिश्रा, मोनिका जांगिड़, आदिल मुन्दौरी ने स्वागत सम्मान किया।

अवॉर्ड नाईट में न्यूरो सर्जन डॉ. सीताराम रणवां, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजय वशिष्ठ, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कमलेश जगाती, गौरव हॉस्पिटल के निदेशक तपेश त्यागी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी प्रभा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश चौधरी, सायशा मोटर्स के बेगराज चौधरी, मुकेश परिहार, बजाज ईवी के रमेश कुमार जांगिड़, संगीता जांगिड़, माइंड विजन की डॉ. एकता वशिष्ठ, जेवर ज्वैलर्स से संदीप सोनी, शोभा सोनी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे। टीम कॉर्डिनेटर लविष्का राजावत, मोनिका जांगिड़, अनिता चौधरी, हिमांशी मिश्रा, नाहिद खान, सुमन वर्मा, मोनिका वर्मा, पिंकी काजला, ललिता वर्मा रही। वहीं शो के टॉपर अली अब्बास, आरव जांगिड़, आराध्या शर्मा को अवॉर्ड से नवाजा गया। किड्स फैशन शो के ब्रांड एम्बेसडर आयुष्मान वशिष्ठ, अभिमन्यु सोनी रहे। अवार्ड नाईट के मंच का संचालन आरजे इमरान और गौरव कुमार ने किया। अवॉर्ड नाईट के टाइटल स्पोंसर रहे स्कोडा, एमजी, वॉल्वो, पावर स्पोंसर रहे बजाज चेतक ईवी, माइंड विजन, कॉ पावर चरक कायाकल्प, ज्वैलरी पार्टनर जेवर ज्वैलर्स, एसोसिएट पार्टनर रिवॉल्ट, एसडीएमए सोलर, फिल्मिस्तान, सपोर्टिंग पार्टनर गौरव हॉस्पिटल, होटल सिया इन्न, गर्ल्स हॉस्टल एन कोठी, टाटा मोटर्स, हीरो मोटर्स, कायरा किचन, मारूती सुजुकी, निषान, महरिया किया, दो भाई गोल्ड मसाले, रिद्धि सिद्धि आई हॉस्पिटल, प्रोडक्षन हाउस में जगदम्बा साउंड सिंगरावट, खर्रा वॉल एलईडी, वीडियो प्रोडक्षन लवनीत, अर्विका डिजाइंस रहे।