
बी एल मील डायरेक्टर और काउंसलर यूनाइटेड एजुकेशन लिंक्ज सीकर
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 स्पेशल स्ट्रे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है |
यूनाइटेड एजुकेशन लिंक्ज के डायरेक्टर और काउंसलर बी एल मील ने बताया कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार स्पेशल स्ट्रे राउन्ड की प्रक्रिया दो चरणों में चलेगी | एमबीबीएस में एडमिशन के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड अर्थात पांचवा चरण अंतिम चरण होगा जिसका रजिस्ट्रेशन और पेमेंट 20 दिसंबर क्रमशः प्रातः 10 बजे एवं शाम 6 बजे तक रहेगा और चॉइस फिलिंग 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी जबकि बीडीएस और बीएससी नर्सिंग के लिए 1 जनवरी से छठा चरण भी शुरू होगा जिसका रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से 2 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे तक रहेगा एम चॉइस फिलिंग 2 जनवरी को दोपहर 1बजे तक रहेगी | स्पेशल स्ट्रे में 5 वें राउंड का रिजल्ट 23 दिसंबर को आ जाएगा तथा कॉलेज में रिपोर्टिंग 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच रहेगी | छठा राउंड जो बीडीएस और बीएससी नर्सिंग के लिए ही होगा का रिजल्ट 3 जनवरी को आएगा एवं 4 जनवरी से 10 जनवरी के बीच कॉलेज ज्वाइन करना अनिवार्य होगा | दोनों स्पेशल राउंड में ही कॉलेज अलॉट होने के बाद अपग्रेड का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा तथा कॉलेज लेना भी अनिवार्य होगा | अगर कॉलेज ज्वाइन नहीं करते हैं तो सिक्योरिटी राशि जप्त करके काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर देंगे | इन दोनों राउंड में वही विद्यार्थी भाग ले सकता है जिसको अभी तक कोई कॉलेज अलॉट नहीं हुआ हो |
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार एमबीबीएस की कुल 67 सीटें खाली हैं जिसमें दो सीटें जम्मू कश्मीर एवं गोरखपुर एम्स में रिक्त है तथा अन्य सरकारी कॉलेज में कुल 22 सीटें खाली है | रिक्त सीटों में 9 सीट जनरल,चार अन्य पिछड़ा वर्ग, 3 ईडब्ल्यूएस, 5 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है |इसी प्रकार 39 सीट डीम्ड यूनिवर्सिटी में खाली है तथा 5 सीट एनआरआई स्टूडेंट के लिए भी रिक्त है |
जिन विद्यार्थियों को अभी तक किसी भी राउंड में कोई सेट अलॉट नहीं हो पाई है उन विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम सुनहरा मौका होगा जहां सरकारी एवं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा |






